नागदा में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, 3 युवकों की मौके पर मौत

Road Accident :मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। हालात ये हैं कि, एमपी में रोजाना सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इनमें से दर्जनों जान भी गवा रहे हैं। ऐसे ही एक दर्दनाक सड़क हादसे की ताजा बानगी उज्जैन जिले के नागदा से सामने आई, जहां नागदा-महिदपुर मार्ग पर स्थित रूपेटा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे के चलते तीन परिवारों में मातम छा गया है। बता दें कि, यहां दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 3 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि, एक बाइक पर इंदौर जिले के देपालपुर में रहने वाले आबिद और अनवर आ रहे थे। जबकि, दूसरी बाइक पर डाक विभाग के कर्मचारी राहुल गुर्जर सवार थे। दोनों तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के चलते तीनों बाइक सवारों को स्थानीय लोगों ने अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।

Share this post :

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest