Infinix के अपकमिंग गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। यह डिवाइस TUV सर्टिफिकेशन और Wi-Fi Alliance डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इसकी बैटरी कैपेसिटी, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी से जुड़ी अहम डिटेल्स देखने को मिली हैं। इसके साथ ही Carlcare वेबसाइट के जरिए भारतीय बाजार के लिए इसके मेमोरी वेरिएंट्स का भी खुलासा हो गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
TUV सर्टिफिकेशन के अनुसार, Infinix GT 50 Pro को मॉडल नंबर X6891 के साथ 26 जनवरी 2026 को सर्टिफाई किया गया है। जिसका सर्टिफिकेट नंबर JPTUV-182948 बताया जा रहा है। हालांकि सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन इससे पहले की सर्टिफिकेशन रिपोर्ट्स में इसी मॉडल नंबर को Infinix GT 50 Pro माना गया था।
लेटेस्ट लिस्टिंग में दो अलग-अलग बैटरी कैपेसिटी 6340mAh और 5990mAh का जिक्र है। जिन्हें मार्केटिंग के दौरान क्रमशः 6,500mAh और 6,000mAh के तौर पर पेश किया जा सकता है। इससे उम्मीद है कि आगामी Infinix GT 50 Pro के अलग-अलग बाजारों के लिए अलग बैटरी वेरिएंट्स लॉन्च हो सकते हैं।



