Vodafone-Idea (Vi) के 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान, एक रिचार्ज से पूरे साल की टेंशन खत्म

मोबाइल यूजर्स के बीच अब ट्रेंड बदल रहा है। लोग हर महीने रिचार्ज कराने के बजाय ऐसे प्रीपेड प्लान चाहते हैं, जो एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल बेफिक्र रखें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Vodafone-Idea (Vi) ने 365 दिन की वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। इन सालाना प्लान्स में Vi ने अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखा है। कोई सिर्फ कॉलिंग चाहता है, किसी को लिमिटेड डाटा चाहिए, तो कोई रोजाना हाई-डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ ऑल-इन-वन पैक ढूंढ रहा है। आइए यहां जानते हैं वोडाफोन-आइडिया (Vi) के सभी 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान्स के बारे में विस्तार सेः

वीआई 356 दिन प्रीपेड प्लान लिस्ट (2026)

प्लान कीमतवैलिडिटीमुख्य बेनिफिट्स
₹1189 डेटा वाउचर365 दिन50GB अतिरिक्त डाटा, बेस प्लान जरूरी
₹1849 प्रीपेड365 दिनअनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, डाटा नहीं
₹2249 प्रीपेड365 दिनअनलिमिटेड कॉलिंग, 30GB डाटा, 3600 SMS
₹2997 इंटरनेशनल रोमिंग365 दिनचुनिंदा देशों में कॉलिंग व डाटा
₹3499 प्रीपेड365 दिन1.5GB/दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, 5G डाटा
₹3599 प्रीपेड365 दिन2GB/दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, 5G डाटा
₹3699 प्रीपेड365 दिन2GB/दिन, JioHotstar Mobile (1 साल), 50GB एक्स्ट्रा
₹3799 प्रीपेड365 दिन2GB/दिन, Amazon Prime Lite (1 साल), OTT फायदे
₹3999 प्रीपेड365 दिन2GB/दिन, Amazon Prime Lite + JioHotstar, 5G डाटा
₹4999 प्रीपेड365 दिन2GB/दिन, Prime Lite + Vi Movies & TV Super (16+ OTT)

Vi 1189 रुपये वाला डाटा वाउचर प्लान

1189 रुपये वाला यह डाटा वाउचर उन यूजर्स के लिए है जिनके पास पहले से कोई एक्टिव प्लान है, लेकिन उन्हें अतिरिक्त डाटा चाहिए। इसमें 50GB डाटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 365 दिन होती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं होती है यानी इसे बेस प्लान के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vi 1849 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 1849 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए है, जो मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं या बहुत कम करते हैं। इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिससे नंबर पूरे साल एक्टिव रहता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ कुल 3600 SMS मिलते हैं। डाटा शामिल न होने की वजह से यह प्लान खास तौर पर सीनियर सिटिजन्स, फीचर फोन यूजर्स या ऐसे लोग जो सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए सही माना जाता है। अगर आपकी जरूरत सिर्फ कॉलिंग तक सीमित है और आप कम खर्च में सालभर की वैलिडिटी चाहते हैं, तो यह Vi का सबसे किफायती ईयरली प्लान है। एसएमएस कोटा खत्म होने के बाद लोकल 1 रुपये और एसटीडी 1.5 रुपये प्रति एसएमएस चार्ज होगा।

Vi 2249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 2249 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें कॉलिंग के साथ-साथ कभी-कभार इंटरनेट की जरूरत होती है। इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 30GB डाटा मिलता है। इसके अलावा, प्लान में 3600 SMS भी शामिल हैं। कोटा पूरा होने के बाद डाटा टैरिफ 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज होगा। एसएमएस कोटा खत्म होने के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये का चार्ज लागू होगा। यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जो WhatsApp, UPI, ई-मेल या कभी-कभार सोशल मीडिया के लिए मोबाइल डाटा इस्तेमाल करते हैं और ज्यादातर समय Wi-Fi पर रहते हैं। कम खर्च में कॉलिंग और बेसिक डाटा चाहने वालों के लिए यह एक संतुलित ऑप्शन माना जाता है।

Vi prepaid recharge plan

Vi 2997 रुपये वाला इंटरनेशनल रोमिंग पैक

जो यूजर विदेश यात्रा करते रहते हैं, उनके लिए Vi का 2997 रुपये वाला इंटरनेशनल रोमिंग पैक उपयोगी है। यह पैक 365 दिनों तक वैध रहता है और कई देशों में फ्री कॉलिंग मिनट्स व डाटा ऑफर करता है। इससे बार-बार इंटरनेशनल रोमिंग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती है और खर्च भी कंट्रोल में रहता है।

Vi 3499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 3499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है जिनका रोज का डाटा इस्तेमाल नियमित रहता है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा, ऑफर्स के तहत इस प्लान में अभी 50 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए मिल रहा है। साथ ही, आपको हर महीने 2जीबी तक बैकअप डाटा फ्री मिलता है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड घटकर 64केबीपीएस रह जाती है। वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये का चार्ज लागू होगा। 5जी हैंडसेट वाले सब्सक्राइबर्स 5जी नेटवर्क कवरेज एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे। इसमें बिंज ऑल नाइट की सुविधा मिलती है, यानी रात के समय डाटा इस्तेमाल पर कोई लिमिट नहीं रहती। इसके अलावा, वीकेंड डाटा रोलओवर से हफ्ते के बचे हुए डाटा को शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vi 3599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

3599 रुपये वाला Vi ईयरली प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जिन्हें रोज थोड़ा ज्यादा इंटरनेट चाहिए। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं, जिसकी वैलिडिटी पूरे 365 दिन की है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर आपके पास 5जी फोन है, तो 5जी नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे। इस प्लान में हाफ-डे अनलिमिटेड डाटा की सुविधा मिलती है, जिसमें रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक डाटा लिमिट लागू नहीं होती। इसके अलावा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डाटा डिलाइट्स जैसे फायदे इसे रेगुलर डाटा यूजर्स के लिए मजबूत बनाते हैं। वर्क-फ्रॉम-होम करने वाले या ऑनलाइन वीडियो देखने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान पूरे साल भरोसेमंद साबित हो सकता है।

Vi 3699 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 3699 रुपये वाला प्लान लगभग 3599 रुपये वाले प्लान जैसा है, लेकिन इसमें OTT बेनिफिट्स का तड़का लगाया गया है। इस प्लान में रोज 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके साथ शुरुआती 90 दिनों के लिए 50GB अतिरिक्त डाटा दिया जा रहा है। सबसे बड़ा फायदा इसमें मिलने वाला एक साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है, जिससे लाइव स्पोर्ट्स, टीवी शोज और वेब सीरीज देखी जा सकती हैं। फिलहाल इस प्लान के साथ 50 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए अतिरिक्त मिल रहा है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर आपके पास 5जी फोन है, तो 5जी नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे।

Vi 3799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

3799 रुपये वाला Vi प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो OTT कंटेंट के साथ शॉपिंग बेनिफिट्स भी चाहते हैं। इसमें रोज 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। प्लान में ऑफर्स के तहत आपको 50 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए अतिरिक्त मिलता है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। इस प्लान के साथ एक साल का Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन दिया जाता है, जिससे Prime Video का कंटेंट और लिमिटेड शॉपिंग फायदे मिलते हैं। इसके अलावा, हाफ-डे अनलिमिटेड डाटा और वीकेंड डाटा रोलओवर जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

Vi 3999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 3999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 5G स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। 5G नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा, इसमें एक साल का Amazon Prime Lite और JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। जो यूजर्स हाई-स्पीड इंटरनेट और OTT दोनों चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी वैल्यू-फॉर-मनी माना जा सकता है।

Vi 4999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 4999 रुपये वाला प्लान कंपनी का सबसे प्रीमियम सालाना प्रीपेड प्लान है। इसमें प्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। OTT बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Amazon Prime Lite के साथ Vi Movies & TV Super का एक्सेस मिलता है, जिसमें SonyLIV, ZEE5, FanCode समेत 16 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। अगर आप डाटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट सब कुछ एक ही रिचार्ज में चाहते हैं, तो यह प्लान सबसे दमदार विकल्प है।

सवाल- जवाब (FAQs)

Vi प्रीपेड नंबर को ऑनलाइन रिचार्ज कैसे करें?

Vi प्रीपेड नंबर को ऑनलाइन रिचार्ज करना बेहद आसान और सुरक्षित प्रक्रिया है। इसके लिए आपको कहीं स्टोर जाने की जरूरत नहीं है। आप Vi की वेबसाइट या Vi App के जरिए कुछ ही मिनटों में रिचार्ज कर सकते हैं। सबसे पहले Vi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Prepaid टैब में जाकर Mobile Recharge विकल्प पर क्लिक करें। इसके अलावा, Vi App के होमपेज पर मौजूद Recharge Now ऑप्शन से भी आप सीधे रिचार्ज शुरू कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग प्लान कैटेगरी दिखाई देंगी। आप चाहें तो अपना Vi प्रीपेड मोबाइल नंबर और रिचार्ज अमाउंट खुद भी एंटर कर सकते हैं। प्लान चुनने के बाद Buy पर क्लिक करें और अपनी पसंद का पेमेंट मेथड सेलेक्ट करें। पेमेंट कन्फर्म करते ही ट्रांजैक्शन पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहता है और कुछ ही मिनटों में चुना गया प्लान आपके नंबर पर एक्टिव हो जाता है।

Vi ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज क्या होता है?

Vi ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज डिजिटल सुविधा है, जिसके जरिए आप बिना किसी फिजिकल स्टोर पर जाए अपने Vi प्रीपेड नंबर को घर बैठे रिचार्ज कर सकते हैं। यह सुविधा Vi App और Vi की आधिकारिक वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध है। ऑनलाइन रिचार्ज न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि इसमें आपको लेटेस्ट प्लान्स, एक्सक्लूसिव ऑफर्स और डिजिटल पेमेंट का सुरक्षित अनुभव भी मिलता है।

डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से Vi रिचार्ज कैसे करें?

Vi ऑनलाइन रिचार्ज के दौरान जब आप किसी प्लान को सेलेक्ट करके Buy ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, तो आपको पेमेंट गेटवे पर कई विकल्प मिलते हैं। अगर आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना चाहते हैं, तो Credit/Debit Card विकल्प चुनें। इसके बाद अपना कार्ड नंबर, वैधता तिथि और CVV दर्ज करें और Proceed to Pay पर क्लिक करें। इंटरनेट बैंकिंग से पेमेंट करने के लिए Internet Banking ऑप्शन चुनें। यहां आपको अपनी बैंक का नाम सेलेक्ट करना होगा, जिसके बाद आप सीधे बैंक की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। वहां लॉग-इन करके सुरक्षित तरीके से पेमेंट पूरा किया जा सकता है।

क्या Vi ऑनलाइन रिचार्ज पर कोई अतिरिक्त चार्ज लगता है?

नहीं, Vi ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज पर किसी भी तरह का अतिरिक्त या छिपा हुआ चार्ज नहीं लिया जाता है। डिजिटल पेमेंट पूरी तरह फ्री है और जितनी राशि का प्लान आप चुनते हैं, उतनी ही राशि का भुगतान करना होता है। यह सुविधा खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के सुरक्षित और तेज रिचार्ज चाहते हैं।

क्या PhonePe से Vi मोबाइल रिचार्ज किया जा सकता है?

हां, Vi ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज के लिए आप PhonePe का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेमेंट के समय UPI विकल्प चुनें और Generate QR Code पर क्लिक करें। इसके बाद PhonePe ऐप से QR कोड स्कैन करके पेमेंट पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा, आप चाहें तो सीधे अपना UPI ID डालकर भी पेमेंट कर सकते हैं। यह तरीका तेज, सुरक्षित और कैशलेस होता है।

Share this post :

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest